गर्मियों में ऑयली स्किन की छुट्टी: नमी और बढ़ते तापमान से खराब नहीं होगा चेहरा, स्किन केयर के ये 5 प्रभावी उपाय जरूर करें ट्राई

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा पर अतिरिक्त तेल, पसीना और धूल जमने की समस्या आम हो जाती है। जिससे चेहरा चिपचिपा और बेजान दिखने लगता है। बढ़ते तापमान और नमी के कारण खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों को मुंहासे, ब्लैकहेड्स और स्किन इरिटेशन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ आसान और नियमित स्किन केयर आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखा जा सकता है।
दिन में दो बार करें चेहरे की सफाई
गर्मियों में स्किन केयर रूटीन का सबसे अहम हिस्सा चेहरे की नियमित सफाई है। दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोने से त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल, पसीना और धूल हट जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बार-बार फेस वॉश करने से बचना चाहिए। इससे त्वचा और अधिक ऑयल प्रोड्यूस कर सकती है। सुबह और रात की क्लीनिंग रूटीन अपनाने से स्किन बैलेंस बनी रहती है। मुंहासों की संभावना भी कम होती है।
ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर से बनी रहती है स्किन बैलेंस
यह आम धारणा गलत है कि ऑयली स्किन को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती। गर्मियों में भी त्वचा को हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है। इसके लिए हल्के और जेल-बेस्ड ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। बिना अतिरिक्त चिकनाई बढ़ाए, जिससे स्किन का प्राकृतिक संतुलन बना रहता है।
सनस्क्रीन है त्वचा की सुरक्षा कवच
तेज धूप में बिना सुरक्षा के बाहर निकलना त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बाहर जाने से लगभग 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। यह न केवल टैनिंग से बचाता है, बल्कि स्किन एजिंग के शुरुआती संकेतों और सूरज की हानिकारक UV किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
घरेलू फेस पैक से मिलेगी प्राकृतिक ताजगी
गर्मियों में घरेलू नुस्खे भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और खीरे जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा की अतिरिक्त चिकनाई को नियंत्रित करते हैं। स्किन को ठंडक प्रदान करते हैं। सप्ताह में 1 से 2 बार फेस पैक लगाने से चेहरा साफ, फ्रेश और तरोताजा दिखाई देता है।
पर्याप्त पानी से अंदर से मिलेगी स्किन को चमक
त्वचा की सेहत केवल बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि शरीर का हाइड्रेशन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है। गर्मियों में रोजाना आठ से 10 गिलास या जरूरत के अनुसार अधिक पानी पीना स्किन हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









