गोरखपुर में 40 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी फेल: बैंक पहुंचे चार युवक अरेस्ट, पुराने लेनदेन की जांच तेज

गोरखपुर|
बैंक पहुंचे चार युवक अरेस्ट, पुराने लेनदेन की जांच तेज

शाहपुर क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की संगम चौराहा शाखा में 40 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी की कोशिश का मामला सामने आया। दोपहर करीब 12:30 बजे चार युवक रकम निकालने बैंक पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, यह रकम दूसरे व्यक्ति के खाते में म्यूल खाते के जरिए मंगाई गई थी। संदेह होने पर साइबर पुलिस और शाहपुर थाने की टीम ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनसे रकम और खाते से जुड़े लेनदेन को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित बैंक खाते का इस्तेमाल किसने और किसके कहने पर कराया? खाते में करीब 40 लाख रुपये किस खाते से ट्रांसफर किए गए थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच टीम रकम के स्रोत, ट्रांजेक्शन की कड़ियों और खाते से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बैंक खाते का इस्तेमाल किस तरीके से किया गया और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

दस दिन पहले भी सामने आया था संदिग्ध लेनदेन

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले इसी बैंक में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम संदिग्ध तरीके से अलग-अलग खातों में मंगाए जाने की जानकारी सामने आई थी। मौजूदा मामले को लेकर पुलिस पुराने लेनदेन की जानकारी भी खंगाल रही है। बैंक खाते और रकम के ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।