नई दिल्ली में डिप्टी सीएम ने युवक को जड़ा थप्पड़: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने पर भड़के, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली|

राजधानी में सड़क निर्माण को लेकर विवाद के बीच दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा। वीडियो में थप्पड़ के बाद सुरक्षा गार्ड युवक को वहां से दूर ले जाता दिख रहा है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवक के मुताबिक, उसने शिकायत दर्ज करा दी है और मंत्री से लिखित माफी की मांग की है।

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने पर भड़के, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग

घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। इसमें तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह और प्रवेश वर्मा के बीच सड़क की गुणवत्ता को लेकर बहस होती दिख रही है। जरनैल सिंह सड़क की उखड़ी परत दिखाते हुए सवाल करते हैं कि बनाई गई सड़क इतनी जल्दी कैसे खराब हो गई। इस पर प्रवेश वर्मा कहते हैं कि गलत बात नहीं करनी चाहिए और 15 साल में सड़क नहीं बना पाने की बात कहते हैं। जवाब में जरनैल सिंह कहते हैं कि सड़क बनाएं, लेकिन ऐसी नहीं जो 15 घंटे भी न चले। इसके बाद प्रवेश वर्मा वहां से निकलने लगते हैं और जरनैल सिंह उनकी गाड़ी तक जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने की घटना सामने आती है।

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने पर भड़के, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग

आप नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो को रीपोस्ट करते हुए प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि वह सोमवार को घटनास्थल पर जाएंगे। आप नेताओं ने भी घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे मामले में सामने आए वीडियो और संबंधित शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। घटना को लेकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और युवक को थप्पड़ मारने के मामले पर अलग-अलग पक्षों के दावे सामने आए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।