काठमांडू जा रही एअर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी: तकनीकी खराबी की आशंका, दूसरे विमान से भेजे गए यात्री

दिल्ली से काठमांडू जा रहा एअर इंडिया का ए320 विमान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते वापस दिल्ली लौट आया। एयरलाइन के अनुसार, उड़ान एआई219 के चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को उतार लिया गया।
एअर इंडिया ने बताया कि विमान के वापस लौटने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से काठमांडू रवाना किया गया। हालांकि, इस उड़ान में कितने यात्री सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। एयरलाइन ने घटना के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।










