दिल्ली में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या: सब्जी बनाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पड़ोसियों से कहा पत्नी ने खुद मारी है गोली

नई दिल्ली|
सब्जी बनाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पड़ोसियों से कहा पत्नी ने खुद मारी है गोली

दिल्ली के तिगड़ी इलाके में सब्जी पकाने को लेकर हुए विवाद में 31 वर्षीय महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान कमलेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घटना संगम विहार के तिगड़ी इलाके में शाम करीब सात बजे हुई। सब्जी बनाने को लेकर कमलेश और पूनम के बीच बहस शुरू हुई थी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और व्यक्ति ने महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद, घर के भीतर से तेज आवाज सुनने के बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। आरोप है कि कमलेश ने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला। घर के अंदर मौजूद दंपत्ति के तीन बच्चे भी रोते हुए सुने गए, जिसके बाद पड़ोसियों ने उससे दरवाजा खोलने के लिए लगातार कहा। उसके बाद उसने दरवाजा खोला।

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को दी सूचना

आरोप है कि कमलेश ने घर से निकलने का प्रयास किया और पड़ोसियों से कहा कि पूनम ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि, कमलेश के बयान पर संदेह होने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।