गोरखपुर में मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर: हादसे में युवक की हालत गंभीर, पान का सामान लेकर जा रहा था घघसरा

गोरखपुर|
हादसे में युवक की हालत गंभीर, पान का सामान लेकर जा रहा था घघसरा

पाली क्षेत्र में रविवार को पाली नहर के पास तेज रफ्तार मैजिक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घघसरा बाजार निवासी राहुल गुप्ता (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल सहजनवा से पान का सामान लेकर घघसरा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक गाही गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों ने घायल राहुल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने सीज किया वाहन

सहजनवा थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद मैजिक वाहन को जब्त कर लिया। वाहन का नंबर यूपी 58 एटी 9028 है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।