गोरखपुर में हेलमेट में फंसा चाइनीज मांझा: छात्र का कटा जबड़ा, डॉक्टरों ने लगाए 12 टांके

गोरखपुर|
छात्र का कटा जबड़ा, डॉक्टरों ने लगाए 12 टांके

शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर हादसे की वजह बना। गीडा स्थित कॉलेज से बाइक से घर लौट रहे 19 वर्षीय बीबीए छात्र हर्ष निगम इसकी चपेट में आ गया। हार्बर्ट बांध फोरलेन पर मांझा हेलमेट में फंसने से उसका जबड़ा कट गया। राहगीरों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 12 टांके लगाए।

सूरजकुंड स्थित सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी निवासी हर्ष निगम पुत्र अजय निगम गीडा स्थित आईटीएम कॉलेज में बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, वह बाइक से कॉलेज से घर लौट रहा था। हार्बर्ट बांध फोरलेन पर पहुंचते ही प्रतिबंधित मांझा उसके हेलमेट में उलझ गया। जबड़ा कटने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती की मांग की है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि घटना को लेकर परिवार की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।