महराजगंज में बहू ने की ससुर की हत्या: पुलिस को खुद फोन कर दी सूचना, जायदाद को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
पुलिस को खुद फोन कर दी सूचना, जायदाद को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोनबरसा गांव में एक बहू ने अपने ससुर की धारदार ​ह​थियार से हत्या कर दी। ससुर और बहू के बीच काफी समय से जमीन और जायदाद के बंटवारे को लेकर गहरा विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात दोनों के बीच संपत्ति को लेकर बहस बढ़ गई, जिसके बाद आवेश में आकर महिला ने धारदार हथियार से ससुर पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

जिले के सोनबरसा गांव में गुरुवार रात बहू शोभा गुप्ता ने ससुर सच्चाराम गुप्ता (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने खुद पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और आरोपी बहू शोभा गुप्ता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

जायदाद के लिए चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, सच्चाराम गुप्ता (70) का अपने बहू से जायदाद के लिए काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बहू ने ससुर को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सच्चाराम गुप्ता का खून से लथपथ शव उनके घर के बगल में मिली तो गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह

इस बात की सूचना आरोपी बहू ने ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मयफोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए। जांच के लिए फारेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। छोटू बहू सुनीता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बड़ी बहू शोभा गुप्ता पर जायदाद के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

हत्या में शामिल ​ह​थियार बरामद

पुलिस ने तत्काल आरोपी शोभा गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। मौके से हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी पुलिस ने बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या हुई है। मामले में बड़ी बहू को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।