आजमगढ़ में गौ-तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग: मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो की हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ हुई हैं। मुठभेड़ में 25 हजार इनामी हिस्ट्रीशीटर गो-तस्कर संतोष यादव के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल संतोष यादव के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोहत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की जा रही थी।
पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास
तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। अभियुक्तों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संतोष यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 24 जुलाई को पुलिस को गोवंशीय पशुओं को वध के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। एक पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर अपने दो साथियों सहित भाग रहा था। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस गोली चलाने लगा। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भाग रहे दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। मौके से पांच प्रतिबंधित गोवंशीय पशु और एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस मामले में संतोष यादव सहित गालीब और शहजाद नाम के अभियुक्त सामने आए हैं।
गंभीर अपराध के कई मुकदमें दर्ज
संतोष यादव जहानागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, गोहत्या, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर, उस पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









