लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: हादसे में एक युवती घायल, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

उत्तरप्रदेश|3 घंटे पहले
हादसे में एक युवती घायल, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र स्थित ग्राम देवती में सोमवार को एक लाइसेंसधारक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, विस्फोट ग्राम देवती निवासी मोहम्मद सफीक की लाइसेंसधारक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। फैक्ट्री गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आसपास कोई घनी आबादी नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में 22 वर्षीय मारिया घायल हो गईं। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर शीघ्र काबू पा लिया। जिससे नुकसान को सीमित किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।