दो गुटों में हुई जमकर मारपीट: कार्यक्रम के दौरान हुई थी कहासुनी, रास्ते में रोककर किया हमला

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
कार्यक्रम के दौरान हुई थी कहासुनी, रास्ते में रोककर किया हमला

परसपुर थाना क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पचईपुरवा चौराहे पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। घटना में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित पक्ष के हीरालाल मिश्रा ने परसपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र कन्हैया मिश्रा और भतीजे विमल 12 जून को मोटरसाइकिल से पचईपुरवा चौराहे के पास गए थे। इसी दौरान अंशु उर्फ मोहित, रंजीत उर्फ अजय कश्यप, अमर सैनी और राज सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दो दिन पहले एक मांगलिक कार्यक्रम में हुई कहासुनी को लेकर आरोपियों ने पुरानी रंजिश निकालते हुए दोनों युवकों पर हमला बोल दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों से कन्हैया और विमल की पिटाई की। शोर सुनकर जब स्थानीय लोग और राहगीर बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं। जिनका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मारपीट की पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

चार आरोपियों पर केस दर्ज

परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो 12 जून की दोपहर करीब 12:30 बजे का है। मामले में अंशु उर्फ मोहित, रंजीत उर्फ अजय कश्यप, अमर सैनी और राज सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और गाली-गलौज समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक कौशल किशोर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।