गोरखपुर में बच्ची उठाने की कोशिश: मच्छरदानी काटकर मासूम को उठाया, पुलिस की हिरासत में आरोपी

उत्तरप्रदेश|6 घंटे पहले
मच्छरदानी काटकर मासूम को उठाया, पुलिस की हिरासत में आरोपी

गुलरिहा थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। परिवार के जागने पर आरोपी ने हथौड़ा दिखाकर धमकाया और बच्ची को नुकसान पहुंचाने की बात कही। हालांकि शोर मचते ही वह बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

भटहट निवासी अरमान अली की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के गहांसाड़ निवासी रियाजुद्दीन पुत्र ख्वाजा मैनुद्दीन दबे पांव उनके घर में घुस आया। उस समय पूरा परिवार सो रहा था। आरोपी ने मौका पाकर ब्लेड से मच्छरदानी काटी और बुआ की दो वर्षीय नतिनी को गोद में उठाकर ले जाने लगा। इसी दौरान आहट होने पर परिवार के सदस्य जाग गए और बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया। विरोध होते ही आरोपी ने हथौड़ा दिखाते हुए धमकी दी कि जैसा वह कह रहा है वैसा किया जाए, अन्यथा बच्ची की जान ले लेगा। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर वह बच्ची को वहीं छोड़कर छत के रास्ते भाग निकला।

घेराबंदी कर आरोपी को बाइक समेत दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही भटहट चौकी पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बैरियर तिराहे के पास आरोपी को उसकी बाइक सहित अरेस्ट कर लिया। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी और उसके इरादों की भी जांच की जा रही है।

पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रियाजुद्दीन पहले भी विवादित घटनाओं को लेकर चर्चा में रह चुका है। बीते 26 मई को पत्नी के ससुराल से वापस न आने से नाराज होकर वह भटहट कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस समय उसने पत्नी को बुलाने की मांग की थी। बाद में पत्नी शहनाज के आश्वासन के बाद वह टावर से नीचे उतर आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने प्रेम विवाह किया है। उसके पुराने विवादों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।