लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज: तीन सप्ताह से अ​धिक खांसी खतरनाक, समय पर ले डॉक्टर की सलाह

1 घंटा पहले
तीन सप्ताह से अ​धिक खांसी खतरनाक, समय पर ले डॉक्टर की सलाह

मौसम बदलने, वायरल संक्रमण या एलर्जी के कारण खांसी होना सामान्य है, लेकिन अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहे तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। लंबे समय तक रहने वाली खांसी के पीछे अस्थमा, एलर्जी, टीबी, फेफड़ों का संक्रमण, एसिड रिफ्लक्स या धूम्रपान जैसी वजहें हो सकती हैं। समय पर जांच और सही इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि खांसी तीन सप्ताह (21 दिन) या उससे अधिक समय तक लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। वहीं, अगर खांसी के साथ तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, खून आना या तेजी से वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

तीन सप्ताह से अ​धिक खांसी खतरनाक

सामान्य वायरल सर्दी या जुकाम की वजह से होने वाली खांसी आमतौर पर 1 से 3 सप्ताह तक रह सकती है। हालांकि, अगर खांसी तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है या लगातार बढ़ती जा रही है, तो इसकी जांच कराना जरूरी है। खांसी को घरेलू उपायों के भरोसे लंबे समय तक न टालें। पर्याप्त पानी पिएं, धूल और धुएं से बचें और लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

गंभीर बीमारी के साथ संक्रमण की संभावना

अगर लगातार तीन सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी हो रही है और कोई सुधार नहीं दिख रहा, तो डॉक्टर से सलाह लें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर खांसी के साथ 101°F या उससे अधिक बुखार, ठंड लगना या शरीर में तेज दर्द हो, तो संक्रमण की संभावना हो सकती है।

सांस लेने में तकलीफ के साथ खून वाली खांसी

यदि खांसी के साथ सांस फूलना, सीने में जकड़न या सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही हो। खासते समय बलगम में खून दिखाई देना सामान्य नहीं है। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

सीने में तेज दर्द के साथ लगातार खांसी

अगर खांसी के दौरान या बाद में सीने में लगातार दर्द महसूस हो रहा है, तो यह फेफड़ों या हृदय से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। रात के समय बार-बार खांसी आना अस्थमा, एलर्जी या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। वहीं अगर छोटे बच्चें या किसी ​बुजुर्ग व्य​क्ति जो गंभीर बीमारी से पीडि़त हो और लगातार खांसी आ रही हो तो, ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

खांसी से राहत पाने के लिए बरते सावधानी

लगातार तीन हफ्ते से ज्यादा आ रही खांसी से राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ पिएं। गर्म पानी, सूप या हर्बल ड्रिंक का सेवन करें। धूम्रपान और धुएं से दूरी बनाए रखें। पर्याप्त आराम करें। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं न लें। अगर एलर्जी की समस्या है, तो एलर्जी बढ़ाने वाले कारणों से बचें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।