मानसून मतलब हेयर प्रॉब्लम: रोज शैंपू करने से बाल हो जाते है रूखे और बेजान, करें सही देखभाल

1 घंटा पहले
रोज शैंपू करने से बाल हो जाते है रूखे और बेजान, करें सही देखभाल

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बालों की कई नई समस्याएं भी साथ लेकर आता है। उमस बढ़ने पर कई लोगों के बाल कुछ ही घंटों में चिपचिपे, ऑयली और बेजान नजर आने लगते हैं। सुबह शैंपू करने के बाद भी शाम तक बालों का फ्रेश लुक गायब हो जाता है। हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना शैंपू करने की सलाह नहीं दी जाती है। रोज केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का जरूरी प्राकृतिक तेल पूरी तरह खत्म हो जाता है। इसके जवाब में स्कैल्प बालों को हाइड्रेट रखने के लिए और ज्यादा तेल बनाने लगता है, जिससे बाल और भी ज्यादा ऑयली दिखने लगते हैं।

हवा में मौजूद अत्यधिक नमी और स्कैल्प से निकलने वाले पसीने व प्राकृतिक तेल के आपस में मिलने के कारण उमस में बाल चिपचिपे हो जाते हैं। जहां तक बात रोज शैंपू करने की है, तो यह हर किसी के लिए सही नहीं होता क्योंकि इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। उमस भरे मौसम में स्कैल्प पर पसीना ज्यादा आता है, जो सिबेशियस ग्लैंड्स से निकलने वाले प्राकृतिक तेल के साथ मिलकर बालों पर एक चिपचिपी परत बना देता है। हवा की नमी के कारण स्कैल्प पर जमा चिपचिपाहट बाहरी धूल, मिट्टी और प्रदूषण को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करती है। स्कैल्प पर लगातार नमी बने रहने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे डैंड्रफ और चिपचिपाहट की समस्या बढ़ जाती है। हाथों की प्राकृतिक गंदगी और तेल बार-बार बालों को छूने या कंघी करने से स्कैल्प पर ट्रांसफर हो जाते हैं।

हवा में नमी के कारण बढ़ जाती है स्कैल्प की समस्या

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे स्कैल्प पर पसीना ज्यादा आता है और प्राकृतिक तेल धूल-मिट्टी के साथ मिलकर बालों को चिपचिपा बना देता है। अगर लंबे समय तक बाल गीले रहें, तो असहजता और बढ़ सकती है

माइल्ड शैंपू का चुनाव करें

हर किसी के लिए रोज शैंपू करना जरूरी नहीं है। यदि आपकी स्कैल्प बहुत ऑयली है और डॉक्टर ने सलाह दी है, तो अलग बात है। सामान्यतः बार-बार शैंपू करने से कुछ लोगों की स्कैल्प का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने बालों के प्रकार के अनुसार माइल्ड शैंपू चुनें और आवश्यकता के अनुसार बाल धोएं।

गीले बालों को बांधने से बचें

हल्के और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। बाल धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाएं। बहुत ज्यादा हेयर सीरम या भारी ऑयलिंग से बचें, खासकर अगर बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं। गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर न रखें।

दूसरों की कंघी और तौलिये का इस्तेमाल न करें

गीले बालों में सो जाना। दूसरों की कंघी या तौलिया इस्तेमाल करना। बार-बार बालों में हाथ फेरना। लंबे समय तक हेलमेट या कैप पहनने के बाद स्कैल्प साफ न करना। ये आदतें स्कैल्प पर गंदगी और तेल बढ़ा सकती हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।