गोरखपुर में महिला से 1.30 लाख की ठगी: एम्स में नौकरी का झांसा देकर ऐंठी रकम, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
एम्स में नौकरी का झांसा देकर ऐंठी रकम, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 1.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने वार्ड बॉय के पद पर नियुक्ति का झांसा देकर न केवल रुपये ऐंठे। साथ ही भरोसा कायम करने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और यूनिफॉर्म भी उपलब्ध करा दी। जब पीड़िता नियुक्ति पत्र लेकर एम्स पहुंची तो दस्तावेजों की जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौरीचौरा के सरदारनगर क्षेत्र स्थित अहिरौली निवासी जयसिंह के रूप में हुई है, जो एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। खोराबार क्षेत्र के महेरवा की बारी निवासी सीमा कुमारी ने 23 अक्टूबर 2025 को जयसिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने एम्स में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 1.30 लाख रुपये ले लिए।

फर्जी नियुक्ति पत्र से खुला राज

पीड़िता के अनुसार रुपये लेने के बाद आरोपी ने पहले एम्स की यूनिफॉर्म देकर विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। कुछ दिन बाद उसने कथित ज्वाइनिंग लेटर भी सौंप दिया। जब सीमा नियुक्ति के लिए एम्स पहुंची तो अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच में उसे फर्जी घोषित कर दिया। तभी महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उसने इस पूरे मामले में आरोपी की पत्नी की भूमिका होने का भी आरोप लगाया।

जांच में मिले सबूत

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके आधार पर एम्स थाना पुलिस ने जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।