बस्ती में मिली बुजुर्ग की बॉडी: नेशनल हाईवे किनारे राहगीरों ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
नेशनल हाईवे किनारे राहगीरों ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

हर्रैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे किनारे एक बुजुर्ग की बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बिहरा गेट और महाराजगंज पेट्रोल पंप के बीच डिवाइडर के पास पड़ी बॉडी को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के नारायनपुर तिवारी गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र उर्फ बुद्धू (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर डिवाइडर किनारे बॉडी पर पड़ी। सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। शुरुआती चरण में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसकी शिनाख्त जयप्रकाश मिश्र उर्फ बुद्धू के रूप में हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।