कुशीनगर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, शव की शिनाख्त नहीं

कसया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना रात करीब 12 बजे के बाद हुई, जब किसी तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर कुशीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घायल व्यक्ति सड़क पर ही पड़ा रहा। इस दौरान उसके ऊपर से कई अन्य वाहन गुजर गए। इससे बॉडी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। इसी कारण मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मामले की जांच कर रही पुलिस
कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









