कुशीनगर में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर: हादसे में युवक की मौत, काम खत्म कर लौट रहा था घर

कुशीनगर|
हादसे में युवक की मौत, काम खत्म कर लौट रहा था घर

पडरौना में दमवतिया बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार राजमिस्त्री चन्देश्वर चौहान (34) की मौत हो गई। महुअवां बुजुर्ग निवासी चन्देश्वर काम खत्म कर साथी दीपक पटेल के साथ घर लौट रहे थे। पकड़ी बुजुर्ग मोड़ के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चन्देश्वर सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठे दीपक पटेल भी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक चन्देश्वर जिला अस्पताल के पास राजमिस्त्री का काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वह दीपक के साथ स्कूटी से महुअवां बुजुर्ग स्थित घर जा रहे थे। दोनों इसी रास्ते से रोजाना आते-जाते थे। पकड़ी बुजुर्ग मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद चन्देश्वर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल दीपक पटेल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। चन्देश्वर के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया। पुलिस अब उसकी पहचान और तलाश में जुटी है।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

चन्देश्वर परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी राधिका चौहान (28) और तीन बच्चे अंकुश (10), अमृता (12) और पंकज (7) हैं। चार बहनों में तीन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन सलोनी चौहान अभी अविवाहित हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।