कुशीनगर में डंपर की टक्कर से अधेड़ की मौत: बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर, दोनों पैर बुरी तरह कुचले

कुशीनगर|
बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर, दोनों पैर बुरी तरह कुचले

फाजिलनगर क्षेत्र में एनएच-28 पर तेज रफ्तार पेट्रोलियम डंपर की टक्कर से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसा रज्जक पिपरा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिनेश के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर पंचायत फाजिलनगर के वार्ड 12 गड़हिया निवासी दिनेश प्रजापति के पिता का नाम धारिक्षन प्रसाद है। वह छोटे स्तर पर ठेकेदारी का काम करते थे। बताया गया कि दिनेश जोकवा बाजार से परिवार के लिए जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए पेट्रोलियम डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने जुटाए हादसे से जुड़े सबूत

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हादसे में शामिल डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर UP-57 BT 0224 बताया गया है। हालांकि, टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस अब उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से डंपर की तलाश

पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा उपलब्ध अन्य जानकारी के आधार पर डंपर की लोकेशन और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और चालक किस दिशा में वाहन लेकर फरार हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके चार बेटे संदीप, दिलीप, सूरज और शिवकुमार हैं। पिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गड़हिया गांव में भी शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।