कुशीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: काम पर जाते समय हुआ हादसा, वाहन चालक मौके से फरार

कुशीनगर|
 काम पर जाते समय हुआ हादसा, वाहन चालक मौके से फरार

विशुनपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा करीब 10 बजे तिलक पट्टी बड़ी नहर के पास हुआ। युवक किसी काम से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

अफजल राइन उर्फ मनी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर, गुदरी बाजार, वार्ड नंबर 19 के निवासी था। वह नुरूल होदा के बेटे थे और ड्राइवर का काम करते था। मंगलवार सुबह किसी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकला था। तिलक पट्टी बड़ी नहर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे चाचा

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। अफजल के चाचा असरफ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास की जानकारी जुटाकर वाहन का पता लगाने में लगी है।

परिवार में छाया मातम

अफजल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, अफजल के तीन बच्चे हैं। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।