आम के बाग में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव: सिर में गोली लगने से हुई मौत, मां से विवाद के बाद किया सुसाइड

उत्तरप्रदेश|9 घंटे पहले
सिर में गोली लगने से हुई मौत, मां से विवाद के बाद किया सुसाइड

जीयनपुर क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की बॉडी गांव के बाहर स्थित आम के बाग में मिली। मृतक के सिर में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का दावा है कि युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मृतक की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूद पट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय नागेंद्र यादव उर्फ शिवा राजा के रूप में हुई है। उसकी बॉडी गांव के दक्षिण स्थित जमुआ गांव के एक आम के बाग में पड़ी मिली। बॉडी मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नागेंद्र यादव उर्फ शिवा राजा जीयनपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल नौ आपराधिक केस दर्ज थे। इसके बावजूद वह स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और आगामी ग्राम प्रधान चुनाव का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। वह पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) भी रह चुका था।

पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका

क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह के अनुसार सोमवार रात नागेंद्र का अपनी मां से जूते का फीता मांगने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने अपने कुछ कपड़ों में आग भी लगा दी थी। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक तनाव की वजह से उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुरानी रंजिशों की भी पड़ताल

पुलिस के मुताबिक नागेंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी लंबे समय से रंजिश भी चली आ रही थी। ऐसे में पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों दोनों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।