महराजगंज में भोजपुरी गाने पर स्टंट का वीडियो वायरल: युवती ने रील के लिए जोखिम में डाली जान, पहचान में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश|3 घंटे पहले
युवती ने रील के लिए जोखिम में डाली जान, पहचान में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक युवती का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वायरल वीडियो में एक युवती चलती बाइक पर बैठी नजर आ रही है। इस दौरान वह बाइक का हैंडल छोड़कर बेफिक्र अंदाज में कैमरे की ओर देखती दिखाई देती है। सड़क पर अन्य वाहनों और राहगीरों की मौजूदगी के बावजूद युवती का यह कृत्य बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी लापरवाही न केवल स्टंट करने वाले व्यक्ति के लिए खतरा बनती है। सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा को भी प्रभावित करती है।

युवती ने रील के लिए जोखिम में डाली जान, पहचान में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया की होड़ बन रही खतरा

हाल के वर्षों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोकप्रियता हासिल करने की चाह में कई युवा यातायात नियमों की अनदेखी कर जोखिम भरे स्टंट करते नजर आते हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें रील बनाने के दौरान गंभीर हादसे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने वायरल वीडियो पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो युवाओं में गलत संदेश जाएगा और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन इसे परतावल क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।