मालवीय पुल की रेलिंग पर चढ़ी युवती: गंगा में कूदने से पहले राहगीरों ने बचाया, एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

उत्तरप्रदेश|5 घंटे पहले
गंगा में कूदने से पहले राहगीरों ने बचाया, एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

शहर के ऐतिहासिक मालवीय पुल (राजघाट पुल) पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक 23 वर्षीय युवती पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। घटना के दौरान पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सतर्कता से युवती को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, दार्जिलिंग के सेकेंड डिवीजन नॉर्थ पॉइंट टुकवार की रहने वाली युवती काफी देर तक पुल की रेलिंग पर खड़ी रही और गंगा में कूदने की बात कहती रही। इस दौरान राहगीर लगातार उसे समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे। बताया गया कि करीब एक घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इससे पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। इसी बीच दो युवकों ने साहस दिखाते हुए रेलिंग पर चढ़कर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

साथी से नाराज होकर उठाया कदम

आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि युवती एक इंफ्लुएंसर है। वह अपने एक साथी की किसी बात से आहत होकर यह कदम उठाने पहुंची थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। पुलिस ने उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। युवती वर्तमान में पांडेयपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। घटना के कारण करीब आधे घंटे तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।