गोरखपुर में आज 5 घंटे पावर कट: 10 से तीन बजे तक बिजली गुल, रोड चौड़ीकरण के कारण शटडाउन

शहर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य के चलते आज कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर शटडाउन लेकर तकनीकी कार्य कराने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले पानी भंडारण समेत अन्य आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें। जिससे असुविधा से बचा जा सके।
बिजली विभाग के मुताबिक राप्तीनगर विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी कृष्णानगर और मोतीपोखरा फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, खोराबार विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी सूबा बाजार फीडर तथा पादरी बाजार विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी जंगल धूसर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान लाइन शिफ्टिंग और रखरखाव संबंधी कार्य किए जाएंगे।
पादरी बाजार और शाहपुर क्षेत्र भी होंगे प्रभावित
इसके अलावा पादरी बाजार और शाहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक तकनीकी कार्यों को पूरा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कार्य समाप्त होते ही चरणबद्ध तरीके से सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










