वाराणसी में बारात में विवाद के बाद युवक की हत्या: पत्थर से कुचलकर किया मर्डर, सड़क पर बॉडी रखकर प्रदर्शन

वाराणसी|06 मई 2026
पत्थर से कुचलकर किया मर्डर, सड़क पर बॉडी रखकर प्रदर्शन

वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारात में हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी युवकों ने युवक का सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिया। घटना सिंधोरा थाना क्षेत्र की है। हत्या के बाद बॉडी सड़क किनारे फेंक दिया गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बॉडी देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान रोहित राजभर (25) के रूप में हुई। वह चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इन दिनों वह अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था। जैसे ही परिवार को सूचना मिली, घर में मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी गुस्से में थे और तुरंत कार्रवाई की मांग करने लगे।

बारात में हुआ था विवाद

परिजनों के अनुसार, रोहित पांच मई को एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहीं किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। रात में वह अकेले लौट रहा था। बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी शव फेंककर फरार हो गए।

जाम और प्रदर्शन

बुधवार सुबह बॉडी मिलने की खबर फैलते ही लोग जुट गए। परिजनों ने बॉडी को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की। काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा।

साजिश का आरोप

मृतक के भाई किशन राजभर ने थाने में एप्लीकेशन दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है। रोहित को पहले से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर धमकियां मिल रही थीं। इससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को कंट्रोल में रखने की कोशिश जारी है। परिजन अभी भी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।