बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, गांधी मैदान में लेंगे शपथ

बिहार|06 मई 2026
नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, गांधी मैदान में लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। देर रात जेडीयू नेताओं की लंबी बैठक के बाद यह फैसला हुआ। शुरुआत में निशांत इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पार्टी नेताओं के समझाने के बाद उन्होंने हामी भर दी।

निशांत कुमार इन दिनों बिहार में सद्भावना यात्रा पर थे। वे लोगों से मिल रहे थे और फीडबैक ले रहे थे। लेकिन मंत्री पद की शपथ के चलते सात मई की यात्रा को कैंसिल कर दिया गया है। अब यह यात्रा नौ मई से दोबारा शुरू होगी। नई तारीखों का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। यात्रा के दौरान निशांत बिना किसी ब्रांडिंग के मैदान में उतरे थे। उन्होंने अपने पिता की विकास योजनाओं पर लोगों की राय ली।

जदयू नेताओं की बैठक में मंत्रियों की सूची फाइनल

पटना में सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जदयू नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी एक साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, देर शाम मंत्रियों की लिस्ट जारी हो सकती है।

27 मंत्री ले सकते हैं शपथ

कैबिनेट विस्तार में करीब 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें भाजपा से 12, जदयू से 11 और अन्य दलों से कुछ मंत्री शामिल होंगे। बिहार में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए छह पद खाली रखे जा सकते हैं। यह विस्तार सत्ता संतुलन और चुनावी रणनीति दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

राजनीति में नई एंट्री

निशांत कुमार ने आठ मार्च 2026 को औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा था। उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई गई थी। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा था कि वे अपने पिता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। अब मंत्री बनने के साथ उनकी भूमिका और अहम हो जाएगी। इसे बिहार की राजनीति में नई पीढ़ी के उभार के तौर पर देखा जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें