दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप: ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट, सात किलोमीटर तक चली बस

दिल्ली|14 मई 2026
ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट, सात किलोमीटर तक चली बस

राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा फिर सवालों में घिर गई। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शर्मनाक वारदात सामने आई। एक प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप किया गया। आरोप बस ड्राइवर और हेल्पर पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नांगलोई की एक फैक्ट्री में काम करती है। वारदात वाली रात वह फैक्ट्री से पैदल घर लौट रही थी। देर रात सुनसान सड़क पर एक स्लीपर बस पहुंची। आरोप है कि बस के ड्राइवर और हेल्पर ने महिला को जबरन अंदर खींच लिया। इसके बाद बस आगे बढ़ा दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि बस करीब सात किलोमीटर तक चलती रही। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला लगातार मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन आरोपी उसे धमकाते रहे। वारदात के बाद रात करीब दो बजे महिला को सड़क पर उतार दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

पीड़िता ने बाद में पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में तुरंत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। बस की पहचान की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदेश और अमन के रूप में हुई। सुदेश बस का ड्राइवर बताया गया है। जबकि अमन हेल्पर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ चल रही है।

महिला की हालत स्थिर, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। मेडिकल जांच भी कराई गई है। महिला ने बताया कि घटना दो दिन पहले हुई थी। मानसिक सदमे की वजह से वह तुरंत शिकायत नहीं कर सकी। बाद में परिवार के सहयोग से पुलिस तक पहुंची। दिल्ली पुलिस ने मामला रानी बाग थाने में दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी है। पुलिस बस के रूट और आरोपियों की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर बहस तेज हो गई। देर रात सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर गुस्सा दिखाई दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस को फास्ट ट्रैक पर आगे बढ़ाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना ने एक बार फिर दिल्ली को झकझोर दिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें