गोरखपुर मंडल में 9963 स्थानों पर दहन होगी होलिकाः: गोरखपुर में सबसे अधिक 3344 व कुशीनगर में 2861 जगहों पर जलाई जाएगी, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेगी पुलिस

होली के त्योहर को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसबार मंडल में सबसे अधिक गोरखपुर जिले में 3344 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 2861 स्थान पर दहन के साथ कुशीनगर दूसरे स्थान पर है। पुलिस- प्रशासन ने मंडल में होलिका दहन के 9963 स्थानों की सूची तैयार की है।
चिन्हित स्थानों पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस नजर रखेगी। होली के त्योहार में होलिका दहन का खास महत्व होता हैं। इस बार रमजान और होली का त्योहार एक साथ होने के कारण पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है, ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न होने पाए। होली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीआईजी डाॅ. शिवसिंपी चन्नप्पा ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील जगहों पर अतरिक्त पुलिस किए जाएंगे।
महाराजगंज में 1910 जगहों पर जलेगी होलिका
गोरखपुर रेंज के सभी जिलों में सबसे अधिक गोरखपुर में 3344, कुशीनगर में 2861, महाराजगंज में 1910 और देवरिया में 1848 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों पर एक सिपाही की नियमित डयूटी रहेगी, जो होलिका दहन तक स्पाॅट पर मौजूद रहेंगे। वे किसी भी अनियंत्रित स्थिति की सूचना तत्काल थाने की फोर्स को देंगे। संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया, पूर्व में घटना वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की जाए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर भी निगरानी रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल नियंत्रण करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
वेबसाइट पर ही पढ़ें








