गोरखपुर में प्रेमी का एनकाउंटर: प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी थी लाश, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

महाराजगंज|09 मई 2026
प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी थी लाश, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

शहर में प्रेम संबंध के विवाद में महिला की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार की भोर में कुसम्ही जंगल के पास संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह जंगल की तरफ भागने लगा। पीछा कर रही पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजधारी यादव के रूप में हुई है। वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है और गोरखपुर में हुमायूंपुर इलाके में रहकर मजदूरी करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजधारी यादव एक पापड़ फैक्ट्री में रहकर राजगीर मिस्त्री का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात महाराजगंज की रहने वाली महिला बर्फी से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गए। पुलिस के मुताबिक कुछ समय बाद महिला की किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी को शक था कि महिला किसी और के संपर्क में है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले महिला को बिहार घुमाने के बहाने साथ ले गया और लौटते समय उसकी हत्या कर दी। पांच मई की रात उसने छावनी रेलवे स्टेशन के पास कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद बॉडी को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

पुलिस को देखकर भागा, फिर की फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बिहार भागने की फिराक में है। इसके बाद बिहार जाने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग शुरू की गई। शनिवार सुबह कुसम्ही जंगल के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। महिला का मंगलसूत्र भी आरोपी के पास मिला है।

तीन दिन बाद हुई महिला की पहचान

महिला की बॉडी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में बॉडी की पहचान नहीं हो पाई थी। करीब तीन दिन बाद महिला की पहचान बर्फी के रूप में हुई। उसके भाई भुलई चौहान ने पुलिस थाने पहुंचकर फोटो और कपड़ों के आधार पर बॉडी की पहचान की। परिवार वालों ने बताया कि बर्फी की शादी रामपुर सिंदुरिया इलाके में हुई थी। उसका पति हैदराबाद में मजदूरी करता है। चार मई की सुबह वह अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस से बॉडी मिलने की सूचना मिली।

प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी थी लाश, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। सूचना के आधार पर कुसम्ही जंगल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कब और कैसे बनाई गई थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें