गोरखपुर में आज पांच घंटे पावर कट: सुबह 11 से शाम चार बजे तक गुल रहेगी बिजली, बक्शीपुर समेत कई इलाकों पर पड़ेगा असर

शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना और विद्युत अवसंरचना को अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज विशेष सुधार कार्य कराया जाएगा। बिजली निगम द्वारा बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित इस कार्य के चलते बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान तकनीकी कार्य और नेटवर्क सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मान चौराहा, ऊंचवा, दीवान बाजार, बक्शीपुर तथा अलीनगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान संबंधित इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विद्युत निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। कहा है कि निर्धारित समय से पहले पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक बिजली आधारित कार्य पूरे कर लें। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य जनहित में कराया जा रहा है। इसके पूरा होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









