सबालेंका का दमदार प्रदर्शन: फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, ओसाका की चुनौती समाप्त

1 घंटा पहले
फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, ओसाका की चुनौती समाप्त

विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रोलां गैरो में खेले गए चौथे दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने जापान की चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से पराजित किया। एक घंटे 27 मिनट तक चले इस मुकाबले में सबालेंका ने आक्रामक खेल और मानसिक मजबूती का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।

मुकाबले की शुरुआत बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही। पहले सेट में ओसाका ने सबालेंका की सर्विस का मजबूती से जवाब दिया और दोनों खिलाड़ी 5-5 की बराबरी पर पहुंच गईं। हालांकि निर्णायक क्षणों में सबालेंका ने शानदार खेल दिखाया। ओसाका की सर्विस ब्रेक की और 7-5 से पहला सेट अपने नाम कर लिया। पहले सेट की बढ़त ने उन्हें आत्मविश्वास दिया। जिसका असर दूसरे सेट में साफ दिखाई दिया। दूसरे सेट में बेलारूस की स्टार खिलाड़ी ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। दमदार ग्राउंड स्ट्रोक्स और सटीक शॉट्स के दम पर उन्होंने ओसाका पर लगातार दबाव बनाया। जापानी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश जरूर की। सबालेंका ने उन्हें कोई बड़ा अवसर नहीं दिया। 6-3 से सेट जीतकर मुकाबला समाप्त कर दिया।

तीन साल बाद महिला मुकाबले को मिला नाइट सेशन

यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक भी रहा। पिछले तीन वर्षों में पहली बार फ्रेंच ओपन के प्रतिष्ठित नाइट सेशन में किसी महिला एकल मैच को स्थान दिया गया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन मिला। इस फैसले की टेनिस जगत में भी सराहना हो रही है।

महिला टेनिस को मिले ज्यादा अवसर : सबालेंका

जीत के बाद कोर्ट सबालेंका ने आयोजकों के फैसले की प्रशंसा की। कहा कि महिला मुकाबलों को भी प्राइम टाइम में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्शकों की शानदार मौजूदगी और उत्साह यह साबित करता है कि महिला टेनिस भी उतना ही आकर्षण रखता है। वहीं नाओमी ओसाका ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए भविष्य में महिला खिलाड़ियों को नाइट सेशन में अधिक अवसर देने की वकालत की। अब सबालेंका की नजरें खिताब की ओर बढ़ते अगले मुकाबले पर टिकी हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।