गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

चौरीचौरा के जंगल महादेवा गांव में निर्माणाधीन मकान में 24 वर्षीय युवक का शव मिला। फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल युवक के घर से करीब 200 मीटर दूर है। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव निवासी कुश चौधरी के रूप में हुई है। उसके पिता गौरीशंकर चौधरी का पहले ही निधन हो चुका है। दो भाइयों में सबसे छोटा कुश अविवाहित था। परिवार के अनुसार सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई दीनानाथ चौधरी ब्रह्मपुर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। ग्रामीणों ने रात में निर्माणाधीन मकान के चौखट से फंदे के सहारे शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर चौरीचौरा थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी फिलहाल किसी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।