40 के बाद शरीर में दिखने लगते हैं ये सामान्य बदलाव: समझदारी से करें देखभाल, उम्र के साथ कमजोर होती हैं हड्डियां

1 घंटा पहले
समझदारी से करें देखभाल,  उम्र के साथ कमजोर होती हैं हड्डियां

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव स्वाभाविक रूप से होने लगते हैं। हालांकि, कई लोग इन परिवर्तनों को बीमारी समझकर अनावश्यक चिंता करने लगते हैं या सोशल मीडिया पर वायरल घरेलू नुस्खों का सहारा लेने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार 40 वर्ष की उम्र के बाद हड्डियों, हृदय और पाचन तंत्र में कुछ बदलाव सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। इनसे घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि संतुलित जीवनशैली अपनाकर इन्हें नियंत्रित रखने की है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की घनत्व (बोन डेंसिटी) धीरे-धीरे कम होने लगती है। रीढ़ की 24 हड्डियों के बीच मौजूद डिस्क में तरल पदार्थ भी समय के साथ घटता है। इससे हड्डियां पहले की तुलना में कमजोर महसूस हो सकती हैं। यह उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रिया है। इस स्थिति में नियमित वॉकिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स जैसी गतिविधियां लाभकारी मानी जाती हैं। साथ ही कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर भोजन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

हृदय और रक्त वाहिकाओं में भी आते हैं बदलाव

40 वर्ष के बाद हृदय और रक्त वाहिकाओं में भी स्वाभाविक परिवर्तन होने लगते हैं। रक्त वाहिकाओं के संकुचित होने से हृदय को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। सामान्य अवस्था में धड़कन सामान्य रहती है। लेकिन शारीरिक गतिविधि के दौरान पहले जैसी तेजी महसूस नहीं होती। यही कारण है कि इस उम्र में रक्तचाप संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम, नियमित पैदल चलना, तैराकी, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और ध्यान जैसी आदतों को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

पाचन तंत्र की कार्यक्षमता भी होती है प्रभावित

बढ़ती उम्र के साथ कब्ज जैसी समस्या भी सामान्य रूप से देखने को मिल सकती है। इसके पीछे शारीरिक गतिविधियों में कमी, पर्याप्त पानी न पीना, कम फाइबर वाला भोजन और कुछ दवाओं का सेवन प्रमुख कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, फाइबर युक्त भोजन लेना और नियमित व्यायाम करना पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मददगार है। साथ ही अधिक वसा वाले मांस और डेयरी उत्पादों का सीमित सेवन भी लाभदायक माना जाता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।