महराजगंज सोनौली बॉर्डर पर लगा जाम: 10 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतार, 50 वाहनों पर हुई कार्रवाई

उत्तरप्रदेश|10 घंटे पहले
10 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतार, 50 वाहनों पर हुई कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते रविवार को यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। सीमा मार्ग पर ट्रकों की कतार करीब 10 किलोमीटर तक पहुंच गई। इससे वाहन चालकों को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालात को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और कतार तोड़कर आगे बढ़ने वाले 50 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 1.05 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया।

नेपाल की ओर जाने वाले मालवाहक ट्रकों की लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण सीमा क्षेत्र में जाम जैसे हालात बन गए। लंबी कतार के बीच कुछ वाहन चालकों ने निर्धारित लाइन तोड़कर आगे निकलने का प्रयास किया, जिससे अन्य चालकों में नाराजगी बढ़ गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। स्थिति को देखते हुए सोनौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशेष अभियान शुरू किया। जांच के दौरान कतार तोड़ने वाले 50 मालवाहक वाहनों का चालान किया गया और उन पर कुल 1 लाख 5 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों ने निर्धारित कतार का पालन करना शुरू कर दिया।

नियम तोड़ने वालों पर भी रहेगी नजर

सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी चालक को नियमों की अनदेखी कर कतार तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और यदि कोई दलाल या अन्य व्यक्ति अवैध तरीके से ट्रकों की कटिंग कराकर उन्हें आगे भेजने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने मालवाहक वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, निर्धारित कतार का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें। प्रशासन का मानना है कि सभी वाहन चालक सहयोग करेंगे तो सीमा क्षेत्र में जाम की समस्या पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण रखा जा सकेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।