इंडोनेशिया में समुद्र के बीचों-बीच धधकी नाव: पांच की मौत, 41 लोगों की तलाश जारी

53 मिनट पहले
पांच की मौत, 41 लोगों की तलाश जारी

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक नाव (यात्री फेरी) में भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद समुद्र में बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 225 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर की ओर जा रही थी। यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद रविवार सुबह मदुरा द्वीप के पास अचानक जहाज में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, फेरी में करीब 250 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक जहाज पर कुल 271 लोग मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद कई जहाजों को बचाव कार्य में लगाया गया और व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

लोगों को रेस्क्यू करते।
लोगों को रेस्क्यू करते।

225 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

राहत एजेंसियों ने अब तक 225 यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया है। वहीं, पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए समुद्र में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सभी लापता लोगों का पता लगाने तक बचाव अभियान जारी रहेगा।

आग के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल फेरी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फेरी के ऊपरी हिस्से से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। वीडियो में लाइफ जैकेट पहने यात्री जहाज के किनारे जमा नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूदते भी दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।