कांगो में भीषण विमान हादसा: दो अ​धिकारियों समेत 14 की मौत, क्रैश होकर आग के गोले में हुआ तब्दील

दो अ​धिकारियों समेत 14 की मौत, क्रैश होकर आग के गोले में हुआ तब्दील

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भीषण विमान हादसा हो गया, जिसमें सेना के दो शीर्ष अधिकारियों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कांगो की सेना ने इस दुखद हादसे की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा केंगे क्षेत्र के एक जंगली इलाके में हुआ और दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी को मुख्य वजह माना जा रहा है।

किक्विट से किंशासा लौट रहा था विमानकांगो सेना का यह विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किक्विट से उड़ान भरकर देश की राजधानी किंशासा की ओर लौट रहा था। रास्ते में अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद केंगे इलाके के पास यह क्रैश होकर आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत यह रही कि क्रैश रिहायशी इलाके से दूर जंगल में हुआ, जिससे जमीन पर कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।

दो शीर्ष जनरलों की मौत देश के लिए बड़ा झटका

हादसे में चालक दल और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कांगो सेना के दो सबसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे के अनुसार, हादसे के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कांगो की सेना पूर्वी क्षेत्र में विद्रोही समूहों से सुरक्षा संकट का सामना कर रही है, जिसके चलते इन दो शीर्ष जनरलों की मौत देश के लिए एक बड़ा झटका है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।