MMMUT के डॉ. प्रेम शंकर को मिली सफलता: वेस्ट हीट से बिजली बनाने की तकनीक का मिला पेटेंट, कुलपति ने उपलब्धि को बताया गौरवपूर्ण

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
वेस्ट हीट से बिजली बनाने की तकनीक का मिला पेटेंट, कुलपति ने उपलब्धि को बताया गौरवपूर्ण

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (एमएमएमयूटी) ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रेम शंकर यादव को उनके विकसित ‘वेस्ट हीट ड्रिवन थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर सिस्टम’ के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है। इस शोध कार्य में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र गौतम तथा जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, नोएडा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संगीता सिंह भी सहभागी रहीं।

यह नया प्रयोग ऊर्जा क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है। वर्तमान में उद्योगों, वाहनों, बिजली संयंत्रों और घरेलू उपकरणों से बड़ी मात्रा में ऊष्मा व्यर्थ चली जाती है। नई तकनीक इस वेस्ट हीट को सीधे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने में सक्षम है। यह प्रणाली सीबेक इफेक्ट पर आधारित है। इसके तहत तापमान के अंतर से विद्युत वोल्टेज उत्पन्न किया जाता है। तकनीक इंजन और अन्य उच्च तापमान वाले स्रोतों से निकलने वाली गर्मी को उपयोगी बिजली में बदलती है।

रखरखाव-मुक्त और उच्च दक्षता वाली प्रणाली

पेटेंट प्राप्त डिजाइन में उन्नत थर्मोइलेक्ट्रिक मैटेरियल, आधुनिक हीट एक्सचेंजर और प्रभावी थर्मल मैनेजमेंट तकनीकों का उपयोग किया गया है। चूंकि इसमें कोई चलायमान यांत्रिक भाग नहीं है। इसलिए यह प्रणाली अत्यंत विश्वसनीय, कॉम्पैक्ट और लगभग रखरखाव-मुक्त मानी जा रही है। इससे उत्पन्न बिजली का उपयोग सेंसर, सहायक प्रणालियों और बैटरी चार्जिंग जैसे कार्यों में किया जा सकता है।

कुलपति ने दी बधाई

एक्सपर्ट्स के अनुसार यह तकनीक ऊर्जा संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। साथ ही इसका उपयोग दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए भी किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया है। उन्होंने शोधकर्ताओं को बधाई दी और इसे सतत विकास तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।