सड़क हादसे में दो युवकों की मौत: पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, रिश्तेदारी में जा रहे थे दोनों

खेसरहा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बस्ती जिले से रिश्तेदारी में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार हादसा बांसी-धानी मार्ग पर कोटिया पांडे गांव के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत निवासी 36 वर्षीय झिनकू चौहान पुत्र ज्ञान दास और 36 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है। दोनों खेसरहा क्षेत्र के ग्राम कलनाखोर स्थित अपने संबंधी श्याम सुंदर चौहान के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी बॉडी
राहगीरों की सूचना पर खेसरहा थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों बॉडी को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









