सोना-चांदी के भाव फिर फिसले: सिंतबर में सोने के दाम 8 और चांदी 14 हजार घटे, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

सिंतबर में सोने के दाम 8 और चांदी 14 हजार घटे, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

सोने-चांदी की कीमतों में 28 सितंबर को फिर नरमी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 4,065 रुपये घटकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की कीमत 9,158 रुपये कम होकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। सितंबर में अब तक सोने और चांदी दोनों में लगातार दबाव बना हुआ है।

31 अगस्त को 10 ग्राम सोना 1.56 लाख रुपये पर था। अब इसकी कीमत करीब 1.48 लाख रुपये रह गई है। यानी सितंबर में सोना करीब आठ हजार रुपये सस्ता हुआ। इसी तरह 31 अगस्त को एक किलो चांदी का भाव 2.37 लाख रुपये था, जो अब घटकर 2.23 लाख रुपये पर आ गया है। इस तरह चांदी की कीमत में करीब 14 हजार रुपये की गिरावट आई है।

आगे भी उतार-चढ़ाव के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव से सोने पर दबाव बना है। दूसरी ओर अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर सपोर्ट मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बाजार में बड़ी गिरावट आने पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।