क्रूड ऑयल टूटने से रुपये में सुधार: 95.73 के स्तर पर लगाई छलांग, बाजार की खरीदारी से लौटी रौनक

18 सितंबर 2026
95.73 के स्तर पर लगाई छलांग, बाजार की खरीदारी से लौटी रौनक

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपये को मजबूती मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़कर 95.73 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 104 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से भारतीय मुद्रा पर दबाव कुछ कम हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.75 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें सुधार आया और यह 95.73 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। गुरुवार को रुपया दो पैसे मजबूत होकर 95.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले चार सितंबर को 94.43 प्रति डॉलर के बंद स्तर के बाद लगातार आठ कारोबारी सत्र में रुपये में 150 पैसे यानी करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

डॉलर सूचकांक भी नरम

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 99.97 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.93 प्रतिशत गिरकर 103.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल भी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया है।

शेयर बाजार में भी तेजी

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 122.18 अंक बढ़कर 74,436.77 अंक पर और निफ्टी 23.55 अंक की बढ़त के साथ 23,294.15 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,208.76 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।