बैंकिंग सेक्टर में आंदोलन की आहट: 26 अक्टूबर से देशभर में हड़ताल की चेतावनी, हफ्ते में 5 दिन काम की मांग

24 अगस्त 2026
26 अक्टूबर से देशभर में हड़ताल की चेतावनी, हफ्ते में 5 दिन काम की मांग

देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी सितंबर-अक्टूबर में हड़ताल पर जा सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और नई परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सरकार और बैंक मैनेजमेंट से सहमति नहीं बनी तो 26 अक्टूबर से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।

बैंक यूनियनों के मुताबिक, आठ मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें जॉइंट नोट पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी। प्रस्ताव के तहत शनिवार की छुट्टी के बदले कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक रोज करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम करना होगा।

वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

IBA ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद केंद्र सरकार को भेज दिया था। UFBU का कहना है कि प्रस्ताव भेजे जाने के दो साल से अधिक समय बाद भी वित्त मंत्रालय की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इसी देरी को लेकर बैंक यूनियनों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन कामकाज की व्यवस्था पर बनी सहमति को अब जल्द लागू किया जाना चाहिए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।