एक्स पर शुरू हुई बैंकिंग सेवा: अब ऐप से ही होगा अकाउंट, पेमेंट और मनी ट्रांसफर

1 घंटा पहले
अब ऐप से ही होगा अकाउंट, पेमेंट और मनी ट्रांसफर

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को 'एवरीथिंग ऐप' बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक्स मनी फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में प्रीमियम और प्रीमियम+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसके जरिए यूजर्स ऐप से बाहर जाए बिना बैंकिंग और भुगतान से जुड़े कई काम कर सकेंगे।

एक्स मनी के तहत यूजर्स को क्रॉस रिवर बैंक के सहयोग से डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा मिलेगी। इससे वे पैसे प्राप्त कर सकेंगे, दूसरे एक्स यूजर्स को राशि ट्रांसफर कर सकेंगे, बिलों का भुगतान, वायर ट्रांसफर और फिजिकल चेक जमा करने जैसे काम भी कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा इनवाइट-ओनली बीटा चरण में थी। वहीं, 27 जुलाई से इसका आधिकारिक रोलआउट शुरू किया गया है।

वर्चुअल कार्ड के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं

सर्विस के साथ यूजर्स को वर्चुअल वीजा डेबिट कार्ड मिलेगा, जो एप्पल पे और गूगल पे दोनों को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा मेटल कार्ड का विकल्प भी दिया गया है, जिस पर यूजर अपना एक्स हैंडल भी प्रिंट करा सकते हैं। पात्र ग्राहकों को योग्य खरीदारी पर तीन प्रतिशत कैशबैक, विदेशी लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं और वीजा नेटवर्क के जरिए वैश्विक भुगतान की सुविधा मिलेगी। डायरेक्ट डिपॉजिट करने वाले यूजर्स छह प्रतिशत तक सालाना रिटर्न भी प्राप्त कर सकेंगे।

अमेरिकी सांसदों ने जताई चिंता

एक्स मनी की शुरुआत इलॉन मस्क के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत एक्स को चीन के वीचैट की तरह एक सुपर ऐप बनाया जा रहा है। हालांकि कंपनी के वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश को लेकर अमेरिकी सांसदों ने चिंता भी जताई है। सीनेट बैंकिंग कमेटी की वरिष्ठ सदस्य एलिजाबेथ वॉरेन ने एक्स की बैंकिंग सेवाओं, उपभोक्ता सुरक्षा और वित्तीय जोखिमों को लेकर कंपनी से जवाब मांगा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।