टोयोटा हाइलक्स के तीन नए वैरिएंट लॉन्च: शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये तय, एडीएएस और 360 डिग्री कैमरे से लैस

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया ने भारत में 2026 हाइलक्स पिकअप ट्रक लॉन्च कर दिया है। नई जनरेशन हाइलक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसके डिजाइन, केबिन और फीचर्स में कई बदलाव किए हैं, जबकि 2.8 लीटर डीजल इंजन और बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म को पहले की तरह बरकरार रखा है। यह मॉडल भारतीय बाजार में मुख्य रूप से इसुजु वी-क्रॉस को टक्कर देगा।
नई हाइलक्स को जीएक्स 4x2 एटी, जीएक्स 4x4 एटी और वीएक्स 4x4 एटी वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 31.99 लाख रुपये से 36.69 लाख रुपये के बीच है। पिछले मॉडल की तुलना में बेस वैरिएंट 3.47 लाख रुपये महंगा हुआ है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत में 69 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
नया डिजाइन और प्रीमियम केबिन
नई हाइलक्स में स्लिम एलईडी हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल, बड़े टोयोटा बैज, 18 इंच के नए अलॉय व्हील, एलईडी टेललाइट और छह कलर ऑप्शन दिए गए हैं। केबिन में डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
204 हॉर्सपावर इंजन
पिकअप में 2.8 लीटर चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 204 हॉर्सपावर और 500 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स तथा 4x2 और 4x4 दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए इसमें एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









