लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में दस यात्रियों की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को रौंदा, दो लोग उछलकर सड़क पर गिरे

उत्तरप्रदेश|18 मई 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को रौंदा, दो लोग उछलकर सड़क पर गिरे

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

हादसा जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलोमीटर दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को बेहद भयावह बताया है। लोगों के अनुसार ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। तेज गति होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सीधे सामने आ रही मैजिक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि मैजिक करीब दस फीट दूर जाकर रुकी। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद वाहन में फंस गए यात्री

हादसे के बाद दृश्य बेहद दर्दनाक दिखाई दिया। कई यात्री सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए। दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। कुछ यात्रियों के सिर गंभीर रूप से फट गए है। एक व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में नौ लोगों को लाया गया था। इनमें दो महिलाएं और सात पुरुष शामिल थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल चुके थे। एक गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने सीज किया वाहन

जानकारी के अनुसार, मैजिक वाहन सिसैया की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रहा ट्रक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश लगातार जारी है। खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। बाद में पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की सबसे बड़ी वजह

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग हुई। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह का हादसा भी लापरवाही और तेज रफ्तार का परिणाम माना जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें