तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर: हादसे में 4 की मौत, दर्शन के लिए हरिद्वार जा रहा था परिवार

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
हादसे में 4 की मौत, दर्शन के लिए हरिद्वार जा रहा था परिवार

हरियाणा के सोनीपत जिले के एक परिवार की हरिद्वार यात्रा शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में बदल गई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से परिवार की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत के मंडोरा गांव निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार दर्शन और स्नान के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी कार सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक बोलेरो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तीन की हालत गंभीर

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चरण सिंह की पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति, पोते शिवांश तथा एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रवीण, सहदेव और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। इनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक कार्रवाई के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।