बस्ती में शराब की दुकान पर अभद्रता का वीडियो वायरल: ग्राहकों को लात मारकर भगाने का आरोप, उपनिरीक्षक की करतूत पर उठे गंभीर सवाल

उत्तरप्रदेश|6 घंटे पहले
ग्राहकों को लात मारकर भगाने का आरोप, उपनिरीक्षक की करतूत पर उठे गंभीर सवाल

छावनी थाना क्षेत्र की विक्रमजोत चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बाघा नाला स्थित एक देशी शराब की दुकान पर मौजूद लोगों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नव्य जागरण वायरल वीडियो क पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा दुकान पर बैठे लोगों को बिना किसी पूछताछ के कथित रूप से लात मारकर वहां से हटाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बिक्री प्रभावित होने का दावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद ग्राहक दुकान पर आने से हिचक रहे हैं, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है। वहीं, कुछ लोगों ने उपनिरीक्षक पर क्षेत्र में दबाव बनाने और रौब दिखाने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी से शिकायत की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, देशी शराब दुकान के ठेकेदार रणविजय चौधरी इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बस्ती से करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।