संतकबीरनगर में दो बाइकों की भिड़ंत में बच्ची की मौत: हादसे में पांच लोग गंभीर घायल, ननिहाल से घर लौट रही थी मासूम

बखिरा थाना क्षेत्र के गोईठहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महजबीन अपने मामा के साथ थाना खेसरहा क्षेत्र के देवरी स्थित ननिहाल से दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा अहंकार स्थित घर लौट रही थी। रास्ते में गोईठहा के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना के समय दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे। हादसे में महजबीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके मामा नजरुल हसन, नाना अमरीरुलाह, बहनें साकरिन और जासमीन तथा बाइक चला रहा समसुल घायल हो गए। घायलों में नजरुल हसन और दोनों बहनों के पैरों में फ्रैक्चर आया है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
बखिरा थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पिता मुंबई में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









