संतकबीरनगर में प्रधानों के मानदेय भुगतान में बड़ी गड़बड़ी: निर्धारित राशि से अधिक भुगतान का आरोप, डीपीआरओ ने जांच के आदेश किए जारी

संतकबीरनगर|33 मिनट पहले
निर्धारित राशि से अधिक भुगतान का आरोप, डीपीआरओ ने जांच के आदेश किए जारी

सांथा विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में प्रशासक बनाए गए प्रधानों के मानदेय भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। निर्धारित मानदेय से अधिक राशि जारी किए जाने के आरोपों के बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने भुगतान में त्रुटि स्वीकार करते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है, जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने भी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने प्रधानों को प्रशासक का दायित्व सौंपा था। शासन के निर्देशानुसार 26 मई तक की अवधि के लिए करीब 4,333 रुपये मानदेय निर्धारित था। वहीं, इससे पहले प्रधानों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये मिलते थे। आरोप है कि सांथा ब्लॉक की धौरहरा और सौरहा ग्राम पंचायतों में 26 मई के बजाय 30 मई तक का मानदेय जारी कर दिया गया। वहीं पसनारा ग्राम पंचायत में अप्रैल और मई माह का कुल 9,333 रुपये देय होने के बावजूद 12 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

मानदेय भुगतान में कथित अनियमितता सामने आने के बाद पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए हैं। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। डीपीआरओ ने भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।