संसद में चढ़ावा चोरी का नाटक करने वाले पप्पू यादव पर FIR: पप्पू यादव का सिर लाने वाले को मिलेगें 51 लाख का ईनाम, राहुल गांधी और अ​खिलश यादव को बताया सनातन विरोधी

वाराणसी|1 घंटा पहले
पप्पू यादव का सिर लाने वाले को मिलेगें 51 लाख  का ईनाम, राहुल गांधी और अ​खिलश यादव को बताया सनातन विरोधी

संसद परिसर में अयोध्या राम मंदिर के 'चढ़ावा चोरी' मुद्दे पर विपक्षी नेताओं द्वारा किए गए प्रतीकात्मक नाटक के बाद राहुल गांधी, पप्पू यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में FIR दर्ज कराई गई हैं। इस बीच, लखनऊ में एक हिंदूवादी संगठन ने इस कृत्य का कड़ा विरोध करते हुए पप्पू यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ विवादास्पद व हिंसक बयानबाजी करते हुए ₹51 लाख के इनाम की घोषणा की है।

दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रतीकात्मक नाटक को लेकर यूपी में बवाल बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में विपक्षी नेताओं के खिलाफ कई संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। वाराणसी में पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास की शिकायत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पप्पू के संसद की सदस्यता रद्द करने की मांग

लखनऊ में 'सनातन रक्षा संगठन' ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने लोगों पर चप्पलें बरसाईं। संगठन ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया। मथुरा में साधु-संतों ने पुतला फूंककर पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की। बता दें कि शुक्रवार को संसद के बाहर पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे थे, जिसमें राहुल गांधी ने चंदा डाला था। इसके बाद 'चोरी पकड़े जाने' का नाटक करते हुए अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव की सांकेतिक पिटाई की थी।

‘पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख का ईनाम दिया जायेगा’

सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने कहा कि पप्पू यादव जैसे लोग कभी सनातन के थे ही नहीं। जो सनातनी बंधु पप्पू यादव का सिर लेकर आएगा, उसे 51 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कल जिस तरह से भगवा कपड़े पहनकर पप्पू यादव ने संसद परिसर में सनातन का अपमान किया है, इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। हमारा पूरा समाज आक्रोशित है। पप्पू यादव को सजा देने की शुरुआत हो चुकी है। मैं उन्हें चेतावनी देते हुए कहना चाहता हूं कि तुम्हारे पापों का अंत हो गया है और सजा का समय आ गया।

‘राहुल गांधी और अखिलेश यादव सनातन विरोधी है’

अनुरोध राय ने कहा कि विपक्ष के नेता खास कर राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी पूरी तरीके से सनातन विरोधी है। इन लोगों ने भी वही पाप किया है जो पप्पू यादव ने किया। उसने जो सनातन का अपमान करने की कोशिश की, उसमें यह नेता भी बराबर के हिस्सेदार रहे। इसीलिए हम लोग इनका भी खुलकर विरोध करते हैं। हम चेतावनी देना चाहते हैं कि बहुत पाप हो गए हैं। अब अगर इन लोगों किसी तरह का पाप किया तो सनातन रक्षा संगठन उनकी जुबान खींचकर खूंटे से बांध देगा।

‘पप्पू यादव के सिर को गंजा करके चप्पल से पीटा जाएगा’

शैलेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा की पप्पू यादव ने सनातन धर्म के कपड़े पहन कर जो नौटंकी की है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पप्पू यादव जहां नजर आएगा उसके सिर को गंजा करके चप्पल से पीटा जाएगा। कल सदन के अंदर जो कुछ भी हुआ यह भगवान राम का भी अपमान है। वहां पर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि राम मंदिर में सभी लोग चोर हैं। संसद में मौजूद विपक्ष के नेताओं जैसी गंदी राजनीति किसी की नहीं होगी।

----------------------

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।