गोरखपुर में PNG ज्वैलर्स में आज से शुरू हुआ कुंदन-पोलकी मेला: मेकिंग चार्ज पर 50 से 100 फीसदी तक की छूट, गुणवत्ता और भरोसे पर विशेष जोर

उत्तरप्रदेश|3 घंटे पहले
मेकिंग चार्ज पर 50 से 100 फीसदी तक की छूट, गुणवत्ता और भरोसे पर विशेष जोर

मेडिकल रोड स्थित विष्णु मंदिर के पास पी एन जी ज्वैलर्स में दो से नौ अगस्त तक कुंदन-पोलकी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में ग्राहकों को कुंदन-पोलकी ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही आकर्षक डिजाइनों के साथ विभिन्न राज्यों की ज्वेलरी भी उपलब्ध रहेगी। कंपनी का दावा है कि कुंदन-पोलकी ज्वेलरी पर अन्य स्थानों की तुलना में ग्राहकों को अधिक लाभ मिलेगा।

शोरूम के ब्रांच मैनेजर विशाल चौबे ने बताया कि पी एन जी ज्वैलर्स 194 वर्ष पुरानी कंपनी है, जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कंपनी के पांच से छह शोरूम संचालित हैं और भविष्य में विस्तार की भी योजना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के भरोसे और गुणवत्ता के कारण कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। उनके अनुसार, बाजार में जहां कुंदन-पोलकी ज्वेलरी पर अधिक मेकिंग चार्ज लिया जाता है, वहीं कंपनी इस श्रेणी की ज्वेलरी पर विशेष ऑफर दे रही है। इसके अलावा गोल्ड कॉइन पर भी अन्य शोरूम के मुकाबले केवल दो प्रतिशत चार्ज लिया जा रहा है।

रक्षाबंधन के लिए भी विशेष कलेक्शन

विशाल चौबे ने बताया कि मेले के दौरान ग्राहकों को गुणवत्ता, शुद्धता, डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुंदन-पोलकी मेले के बाद बैंगल्स मेला और मंगलसूत्र मेला भी आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को विभिन्न अवसरों पर बेहतर विकल्प मिल सकें। रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में गोल्ड और सिल्वर राखियों का विशेष कलेक्शन भी उपलब्ध है। इन राखियों की शुरुआती कीमत 200 से 250 रुपये रखी गई है। कंपनी ने शहरवासियों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।